फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुशासित जीवनशैली का मूल मंत्र है योग : डॉ. तोमर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। विश्व आयुर्वेद मिशन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष व आरोग्य भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जीएस तोमर ने कहा कि योग अनुशासित जीवनशैली का मूल मंत्र है। तोमर यहां महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) व आरोग्य भारती की ओर से “स्वस्थ आयु के लिए योग” विषय पर आयोजित वैज्ञानिक संगोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य संरक्षण, संवर्धन एवं रोग प्रतिकार में योग की भूमिका पर डॉ. तोमर ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य का संपोषक है। अध्यक्षता आरोग्य भारती, गोरक्ष प्रांत के अध्यक्ष डॉ. डीपी सिंह ने किया। विषय प्रवर्तन कृषि विज्ञान संकाय के डीन एवं कार्यक्रम के संयोजक डॉ. विमल कुमार द्विवेदी और आभार ज्ञापन गुरु गोरक्षनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के प्राचार्य डॉ. गिरिधर वेदांतम् ने किया। फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शशिकांत सिंह, आयुर्वेद संकाय के डॉ. विनम्र शर्मा, डॉ. डीके सिंह, फार्मेसी संकाय के दिलीप मिश्रा, पीयूष आनंद, दीपक कुमार, पैरामेडिकल के अभिनव राठौर, डॉ. अंकिता दीक्षित, आकाश वर्मा, कुलदीप यादव सहित विभिन्न संकायों के प्राध्यापक एवं पैरामेडिकल के छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें