फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एक अक्तूबर से चलेगी योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर स्पेशल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने (04314/04313) योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर वाया गोरखपुर द्वि-साप्ताहिक आरक्षित त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन योग नगरी ऋषिकेश से एक अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार व बृहस्पतिवार को और मुजफ्फरपुर से दो अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को 18 फेरों के चलाई जाएगी। 04314 योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल योग नगरी ऋषिकेश से अपराह्न 3:20 बजे चलेगी और दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 05:15 बजे छूटकर मुजफ्फरपुर 11.45 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, 04313 मुजफ्फरपुर-योग नगरी ऋषिकेश द्वि-साप्ताहिक स्पेशल दो अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को मुजफ्फरपुर से दोपहर 1:15 बजे चलेगी और गोरखपुर से रात 8:35 बजे छूटकर दूसरे दिन योग नगरी ऋषिकेश सुबह 11:15 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें