संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखनाथ क्षेत्र के एक डायग्नोस्टिक सेंटर में महिला से छेड़छाड़ करने के आरोपी एक्सरे टेक्नीशियन को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेजा गया। आरोपी की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र के अलीनगर निवासी अलीशाह साबरी के रूप में हुई।
पीड़िता ने गोरखनाथ पुलिस को दी तहरीर दी बताया कि पीठ में दर्द होने पर डॉक्टर की सलाह पर 10 नंबर बोरिंग स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर पर एक्सरे कराने गई। वहां टेक्नीशियन ने उनके पति को बाहर बैठा दिया। एक्सरे के दौरान उसने गलत तरीके से छूते हुए छेड़खानी की। मना करने पर जानमाल की धमकी देने लगा। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी।