फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विद्वानों की टीम तैयार कर रही नाथपंथ विश्वकोश, सात खंडों में होगा प्रकाशन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ की ओर से नाथपंथ विश्वकोश के लेखन का कार्य शुरू हो गया है। तैयार की गई कार्ययोजना के तहत चयनित शब्दों पर लेखन चल रहा है।
विज्ञापन


लेखन कर रही विद्वानों की टीम का नेतृत्व उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. सदानंद गुप्त कर रहे हैं। प्रो. सदानंद ने बताया कि गुरु गोरखनाथ ने सिद्धांत, साधना और संगठन तीनों स्तरों पर नाथपंथ को सुदृढ़ स्वरूप प्रदान किया। नाथपंथ विश्वकोश का प्रथम चरण सात खंडों में प्रकाशित किया जाएगा। यह योजना मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के निर्देश और मार्गदर्शन में तैयार की गई है। पिछले वर्ष अक्तूबर में शोधपीठ में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में पहले नाथपंथ विश्वकोश तैयार करने पर सहमति बनी थी।

टीम में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर के हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. त्रिभुवन नाथ शुक्ल, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के प्रो. हरीश शर्मा और योगवाणी पत्रिका के पूर्व संपादक डाॅ. फूलचंद प्रसाद गुप्त शामिल हैं। शोधपीठ के उप निदेशक डॉ. कुशल नाथ मिश्र, सहायक निदेशक डाॅ. सोनल सिंह आदि टीम की मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में कोश निर्माण की दिशा में तेजी से कार्य चल रहा है। नाथपंथ विश्वकोश को डिजिटल रूप में भी तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें