फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पहलवान हरिओम अब कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम, भारतीय टीम में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
- वियतनाम, अजरबैजान और स्लोवाकिया में भारत का कर चुके हैं प्रतिनिधित्व
विज्ञापन

- 55 किलो ग्रीको रोमन वर्ग में दक्षिण अफ्रीका में आजमाएंगे दांव
- 4 से 6 दिसंबर तक पोलोक्वाने में होगी अंडर-20 कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप

गोरखपुर। चौरीचौरा तहसील के बेलवा गांव निवासी पहलवान हरिओम यादव ने कुश्ती में नई उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन दक्षिण अफ्रीका के पोलोक्वाने में 4 से 6 दिसंबर तक होने वाली अंडर-20 कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। वह 55 किलोग्राम ग्रीको रोमन वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
हरिओम ने 13 नवंबर को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र लखनऊ में हुए चयन ट्रायल में जगह बनाई। उन्होंने अंडर-17 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी पहचान बनाई थी। महाराष्ट्र के संभाजीनगर में 28 से 30 अप्रैल तक हुई इस प्रतियोगिता में उन्होंने फाइनल 30 सेकंड में जीता था। हरिओम ने वियतनाम में अंडर-17 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद अजरबैजान के बाकू में अंडर-17 विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसी साल स्लोवाकिया में आयोजित अंडर-20 जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भी वह भारतीय टीम का हिस्सा रहे। कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप के साथ यह उनकी इस साल की चौथी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिओम की इस उपलब्धि पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू, कोषाध्यक्ष एसपी देशवाल, उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद करण भूषण सिंह, उपाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह आगू, सचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय, संयुक्त सचिव चंद्र विजय सिंह, अंतरराष्ट्रीय पहलवान पन्नेलाल यादव, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह, सचिव मायाशंकर शुक्ला, रामाश्रय यादव ने बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें