सिद्धार्थनगर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर ब्लॉक क्षेत्र के देवरा और मदुरा गांव के लोगों ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया सामाजिक दूरी का पालन करते हुए गांव के लोगों ने तंबाकू से नुकसान पर चर्चा की। उसके बाद महिलाओं ने अपने पतियों की जेब से तंबाकू और बीड़ी निकाली और जला दी। उसके बाद जागरूक हुए सभी लोगों ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया।
क्षेत्र पंचायत वार्ड संख्या 63 के क्षेत्र पंचायत सदस्य दिवाकर विक्रम सिंह ने शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों ने नशा छोड़ने का संकल्प लिया। जिन्होंने नशा छोड़ा है, उन्हें तीन माह बाद सम्मानित किया जाएगा। तंबाकू से शरीर में कई प्रकार की बीमारियां होती है। तंबाकू ज्यादा महंगा नहीं हैं, जबकि इसके कारण होने वाली बीमारियों का बहुत महंगा है।
इस मौके पर डॉ. अमरेन्द्र कुमार पांडेय ने ग्रामवासियों को तम्बाकू से होने वाली बीमारियों के बारे दी। उन्होंने बताया कि तंबाकू के सेवन से मुंह का कैसर होता है। कैंसर के मरीज को असहनीय दर्द होता है। इस जानलेवा बीमारी के कारण कई बार मुंह की सर्जरी करनी पड़ती है। जबड़े का प्रभावित हिस्सा निकालने के बाद चेहरा की खूबसूरती चली जाती है। इस मौके पट सुधीर सिंह, कृपाल, राजू, हसरत, सीताराम, नारद, सुनील, बरसाती उपस्थित थी।