फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस: याददाश्त और नजर दोनों कमजोर करता है ये ट्यूमर, ऐसे बदलता है लक्षण

Tue, 08 Jun 2021 04:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

धुंधली नजर, सिर में दर्द और दोहरा दिखाई देना भी है लक्षण , ब्रेन ट्यूमर में दिमाग में गांठ होने से चेहरा हो जाता है सुन्न।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

याददाश्त, नजर, आंखों से धुंधला दिखाई दे रहा हो तो सावधान हो जाएं। यह ब्रेन ट्यूमर के संकेत हो सकते हैं। अगर समय से इलाज नहीं मिलता है तो यह घातक हो सकता है। ऐसी स्थिति में लक्षण दिखने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें। अगर समय रहते बीमारी की पहचान हो जाती है तो इलाज संभव है। विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस आठ जून को मनाया जाता है।

विज्ञापन


न्यूरो सर्जन डॉक्टर राहुल नाथ तिवारी ने बताया कि ब्रेन ट्यूमर का समय से इलाज न मिले तो यह मुसीबत बढ़ा सकता है। इसके लक्षण बेहद सामान्य होते हैं। इसकी वजह से लोग इस पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। इस बीमारी में मस्तिष्क में कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ जाती हैं।

इससे दिमाग में गांठें बन जाती हैं जिसे ब्रेन ट्यूमर कहते हैं। प्राइमरी ब्रेन ट्यूमर मस्तिष्क या उससे आसपास के ऊतकों में ही शुरू होता है। लेकिन मेटास्टेटिस ब्रेन ट्यूमर शरीर के किसी अन्य हिस्से से शुरू होता है और मस्तिष्क तक खून के माध्यम से शरीर में फैल जाता है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

लक्षण बदलते रहते हैं

डॉ. राहुल ने बताया कि एक हजार लोगों में यह बीमारी एक को होती है। इस बीमारी में दिक्कत होने पर दौरे भी पड़ने लगते हैं। व्यस्कों में सिरदर्द, बेचैनी या बीमार महसूस करना भी इसका लक्षण है। बुजुर्ग और व्यस्कों में यह बीमारी याददाश्त को कमजोर कर देती है।

हालांकि अच्छी बात यह है कि ये जानलेवा नहीं है। इस बीमारी में आंखों की रोशनी कमजोर होने लगती है। सुनाई देना भी कम हो जाता है। चीजों को देखने पर धब्बे या आकार में भी परिवर्तन नजर आता है। रंगों को पहचानने में परेशानी हो सकती है। मरीज को झटका आने लगता है।

करना पड़ता है ऑपरेशन
डॉ. राहुल ने बताया कि सुबह उठने पर सिरदर्द के साथ उल्टी हो जाए तो तत्काल डॉक्टर को दिखाएं। उल्टी के साथ सिरदर्द होना भी लक्षण है। यह संकेत दिमाग के अगले हिस्से में ट्यूमर का है। इसका इलाज संभव है। इसके लिए ऑपरेशन जरूरी है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें