फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सदस्य महिलाओं के बच्चों का भी भविष्य संवरेगा एमपीओ

Mon, 06 Jul 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन से बनी श्री बाबा गोरखनाथ कृपा मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं को बहुआयामी लाभ मिल रहा। एमपीओ ने सदस्य महिलाओं के उन बच्चों को जो कक्षा नौ से 12 तक अध्ययनरत हैं, के लिए रविवार को दो दिन वर्कशॉप आयोजित कर उनकी रुचि के अनुसार कॅरिअर ओरिएंटेड फील्ड में आगे बढ़ने की राह दिखाई गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की वैज्ञानिक अभिरुचि व योग्यता का आकलन किया गया। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को विभिन्न शैक्षणिक, तकनीकी एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में उपलब्ध करियर अवसरों की जानकारी देते हुए उनकी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप कॅरिअर नियोजन, कौशल विकास और भविष्य की तैयारी पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। सदस्य महिलाओं के पाल्यों के लिए आयोजित कॅरिअर डेवलपमेंट एंड गाइडेंस प्रोग्राम के तहत विशेषज्ञ कॅरिअर कांउसर्ल्स ने दो दिन अलग-अलग सत्रों में मनोवैज्ञानिक तरीके से अंतर्संवाद और परीक्षण कर विद्यार्थियों की अभिरुचि का पता लगाया। बाबा गोरखनाथ कृपा एमपीओ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) धनराज साहनी बताते हैं कि एमपीओ के सुचारू संचालन के साथ सदस्य महिलाओं के परिवार के समग्र कल्याण के लिए विविध प्रयास किए जा रहे हैं।

सीईओ ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के सहयोग से गठित श्री बाबा गोरखनाथ कृपा मिल्क प्रोडयूसर्स ऑर्गनाइजेशन की सदस्य शेयरहोल्डर बनीं महिलाएं लगातार अपनी आजीविका को सुदृढ़ कर रही हैं। ये महिलाएं गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, संतकबीरनगर, आजमगढ़ और मऊ जिले के करीब एक हजार गांवों की हैं। इन महिलाओं ने घरेलू कामकाज निपटाने के साथ ही दुग्ध उत्पादन संग्रह के रोजगार से जुड़कर अपने परिवार की आर्थिकी को भी मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें