फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 26 करोड़ से बनेगा कामकाजी महिला छात्रावास

Fri, 09 Feb 2024 04:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- राज्य स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत सहारा स्टेट के पास होगा निर्माण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दूसरे शहर से आकर गोरखपुर में रहकर शोध की पढ़ाई या नौकरी करने वाली लड़कियों और महिलाओं के लिए कामकाजी महिला छात्रावास का निर्माण होगा। सहारा स्टेट के पास बनने वाले इस छात्रावास पर 26 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गोरखपुर नगर निगम 120 बेड का कामकाजी महिला छात्रावास का निर्माण कराएगा। कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस तय की गई है।
नौकरी, नौकरी प्रशिक्षण या शोध की पढ़ाई के लिए लड़की और महिलाएं परिवार से दूर रहती हैं। इनकी सुरक्षा के लिए नगर निगम 120 बेड की क्षमता का ‘कामकाजी महिला छात्रावास’ का निर्माण करेगा। सहारा इस्टेट के पास स्थित नगर निगम की 3200 वर्ग मीटर जमीन पर इसका निर्माण होगा। इस छात्रावास में कामकाजी महिला के साथ उसके बच्चों को रहने की अनुमति भी दिए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेंटल मोड पर होगा संचालन
नगर निगम के मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बताया कि 26 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला कामकाजी महिला छात्रावास का संचालन रेंटल मोड में होगा। राज्य स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत यह पूरा प्रोजेक्ट बनेगा। 120 महिलाओं की क्षमता का भूतल, प्रथम तल एवं द्वितीय तल का बहुमंजिला भवन बनेगा। इसके अलावा कार्यालय, मेस, टॉयलेट, वॉशरूम, पार्किंग एवं ग्रीन बेल्ट एवं चाहरदीवारी का निर्माण होगा। प्रवेश द्वार पर गार्ड रूम बनेंगे। छात्रावास में 60 फीसदी सिंगल एवं 40 फीसदी डबल सीटर होंगे।


कोट

इसके लिए डीपीआर तैयार हो गई है। जल्द ही इसे डीएम कार्यालय के जरिए प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग एवं शासन को अग्रिम कार्यवाही के लिए भेज दिया जाएगा।
गौरव सिंह सोगरवाल, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें