फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown 3.0: बिहार जा रहे मजदूरों को सीमा पर रोका तो किया हंगामा, डीएम के आदेश पर मिला प्रवेश

Wed, 13 May 2020 04:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।

सार

  • ट्रक से अपने घर लौट रहे मजदूरों को बिहार प्रशासन ने बार्डर पर रोका था
  • गोपालगंज के डीएम के आदेश पर ट्रक समेत मजदूरों को जाने दिया गया

 
विज्ञापन
हंगामा करते मजदूर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के विभिन्न हिस्सों से अपने घर को लौट रहे मजदूरों को गोपालगंज के जिला प्रशासन ने यूपी-बिहार बार्डर पर सलेमगढ़ टोल प्लाजा के पास रोक दिया। इससे नाराज मजदूरों ने फोरलेन पर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन


मामला गोपालगंज के डीएम तक पहुंचा तो उन्होंने ट्रक पर सवार मजदूरों को गोपालगंज लाकर जांच कराने और वहां से उनके गृह जनपद भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन खत्म कर मजदूर ट्रक समेत गोपालगंज के लिए रवाना हो गए।

मुंबई के नासिक से पांच ट्रकों पर सवार बिहार के खगड़िया जिले के मजदूर बुधवार को कुशीनगर (यूपी) के सलेमगढ़ बार्डर पहुंचे। यहां गोपालगंज (बिहार) के जिला प्रशासन ने बार्डर सील कराते हुए आवाजाही रोकने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स की एक टुकड़ी तैनात कर रखी है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

अधिकारियों ने क्या कहा

आरएएफ प्रभारी अजय कुमार के निर्देश पर इन पांच ट्रकों से बिहार बार्डर से वापस लौटा दिया गया। सलेमगढ़ टोल प्लाजा के पास ट्रक चालकों ने मजदूरों को उतार दिया। इससे नाराज मजदूरों ने बार्डर पर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

वहां मौजूद बिहार के अफसरों ने प्रदर्शन की जानकारी गोपालगंज के डीएम को दी तो उन्होंने आरएएफ प्रभारी अजय कुमार को इन मजदूरों को ट्रक समेत गोपालगंज भेजने को कहा। इसके बाद मजदूरों को ट्रक समेत गोपालगंज भेज दिया गया।

आरएएफ प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि गोपालगंज में इन सभी मजदूरों की जांच की जाएगी। वहां से इनके गृह जनपद भेजने का प्रबंध किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें