फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown 4.0: मुंबई से घर लौट रहे श्रमिक की ट्रेन में मौत, बुखार से जूझ रहा था शख्स

Fri, 22 May 2020 09:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो झंगहा / मोतीराम अड्डा।

सार

  • साथ में आ रहे दोस्त ने घरवालों को सूचना दी, घर में मातम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई से ट्रेन से घर लौट रहे झंगहा गांव के रामलखन साहनी (52) की कानपुर-लखनऊ के बीच मौत हो गई। इसके बाद ट्रेन में हड़कंप मच गया। रामलखन के दोस्त ने शुक्रवार सुबह मौत की खबर घरवालों को दी। स्थानीय प्रशासन शव को कब्जे में लेकर जांच व अन्य प्रक्रिया पूरी करा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रामलखन मुंबई के मुलुंड क्षेत्र में खोराबार के डांड़ी गांव निवासी राजेश निषाद के साथ रहते थे। लॉकडाउन के दौर में दोनों किसी तरह से झांसी तक पहुंचे थे और वहां से ट्रेन से घर लौट रहे थे।

रामलखन को बुखार की समस्या मुंबई में ही हो गई थी। रास्ते में उनकी तबीयत और बिगड़ी और लखनऊ पहुंचने से पहले मृत्यु हो गई। शुक्रवार को सुबह राजेश निषाद ने रामलखन के घरवालों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


चार महीने पहले गए थे मुंबई
रामलखन चार माह पहले ही मुंबई गए थे। मार्च में लॉकडाउन होने के बाद से कार्य न मिलने और कुछ दिनों बाद पैसा समाप्त हो जाने के चलते वह परेशान थे। रामलखन की पत्नी हेमवती देवी अपने पांच बच्चों अमरजीत (24), सुधीर (22 ) ,सुजीत (19),  पूजा (18) और अखिलेश (16) के साथ झंगहा में ही रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें