फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: दीवार गिरने से घायल मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 03 Jan 2021 03:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, भटहट (गोरखपुर)।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गुलरिया थाना क्षेत्र के भटहट कस्बे में रविवार की सुबह मकान के निर्माण कार्य में लगे मजदूर के ऊपर दीवार गिरने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भटहट कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे महराजगंज जिले का रहने वाला रंजीत पुत्र रामबेलास के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। मकान के निर्माण कार्य में गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट कस्बा निवासी अच्छेलाल यादव (35) पुत्र बल्ली रविवार की सुबह मजदूरी पर लगा था। दीवार को जोड़ने के लिए लिए पैड बंधवा रहा था। इसी बीच लगभग ढाई फिट चौड़ी पुरानी दीवार उसके ऊपर गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

आनन फानन घायल मजदूर को इलाज के लिए सीएचसी भटहट पहुंचाया गया। वहां मौजूद चिकित्सक ने घायल की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतक अच्छेलाल यादव बीते दो माह पूर्व विदेश से घर आया था। मृतक की तीन बेटियां तिथि (17), लाली (8), खुशी (4) व एक पुत्र सत्यम (5) है। उसके परिवार के भरण पोषण का आधार अच्छेलाल था। उसकी मौत से परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें