फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रधान डाकघर में यूपीएस की खराबी से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रधान डाकघर में यूपीएस (कंप्यूटर का पावर बैकअप) की खराबी से आए दिन काम बाधित हो रहा है। करीब तीन महीने से समस्या यह समस्या बनी हुई है। इससे कर्मचारियों के साथ लोगों को भी परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रधान डाकघर में पावर यूपीएस है, जिससे सभी कंप्यूटर जुड़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि करीब तीन महीने पहले यूपीएस खराब हो गया। इसके बाद बिजली गुल होने पर सभी कंप्यूटर बंद हो जाते हैं। जब तक जनरेटर को चालू किया जाता है तब तक डाकघर में रजिस्ट्री, नकदी जमा-निकासी के काम रुके रहते हैं। कई बार कर्मचारियों से लोगों की नोकझोंक भी होती है। इस संबंध में प्रधान डाकघर के सहायक पोस्टमास्टर अजय पांडेय ने बताया कि विभाग को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। जल्द ही नया यूपीएस आ जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें