गोरखपुर। जिला वाॅलीबाॅल महिला व पुरुष टीम के चयन के लिए ट्रायल 13 दिसंबर को दोपहर दो बजे से क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में होगा। ट्रायल में जिले के सभी पुरुष व महिला वाॅलीबाॅल खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। चयनित टीम 21 से 25 दिसंबर तक मैनपुरी में आयोजित उप्र वाॅलीबाॅल चैंपियनशिप में भाग लेगी। यह जानकारी जिला वाॅलीबाॅल संघ के सचिव बैजनाथ मिश्र ने दी। उन्होंने बताया कि ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी का गोरखपुर का निवासी होना, जिले के किसी विद्यालय का विद्यार्थी होना और गोरखपुर में किसी संस्थान में सेवारत होना अनिवार्य है। इसके अलावा किसी खिलाड़ी को ट्रायल में भाग लेने की अनुमति नहीं होगी। संवाद