- मौलाना आजाद गोल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मौलाना आजाद इंटर कॉलेज गोरखनाथ में खेले जा रहे मौलाना आजाद गोल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता में शनिवार को बालक और बालिका वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर (ब्लू), मौलाना आजाद स्कूल और वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर (रेड) की टीमों ने जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई।
प्रतियोगिता के बालक वर्ग के पहले सेमी फाइनल मैच में एकतरफा मुकाबले में मौलाना आजाद स्कूल ने स्पोर्ट्स कॉलेज देवरिया को 8-1 से हराकर फाइनल में पहुंच गई। महिला वर्ग का सेमी फाइनल स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर (ब्लू) और स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर (येलो) के बीच खेला गया। स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर (ब्लू) ने 4-1 से जीत कर फाइनल की राह बनाई। महिला वर्ग के तीसरे सेमीफाइनल मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर (रेड) ने स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर (ग्रीन) को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अलग-अलग मुकाबलों के मुख्य अतिथि जैगम हुसैन,अल्हाज इदरीस अहमद और अल्हाज अब्दुल्लाह उस्मानी रहे।
निर्णायक नेशनल अंपायर एसवाई फर साहब, एनपी गौड़, वसीम अहमद, सैय्यद दराब अख्तर, बादशाह आलम, अनवर शाह, मेराज अहमद, सूर्यनाथ शर्मा, सोनाली सिंह और नेहा सिंह रहे। इस अवसर पर चौधरी मोईनुद्दीन, डॉ. मोहम्मद ऐमन अंसारी, अल्हाज अफजाल अहमद, दबीर अहमद, शकील अहमद, मोहम्मद मुस्तकीम आदि मौजूद रहे।