फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं ने साझा की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने निस्तारण के लिए दिए आवश्यक निर्देश
विज्ञापन

महराजगंज। जिला प्रशासन ने “हक की बात जिलाधिकारी के साथ” कार्यक्रम का आयोजन कलक्ट्रेट सभागार में किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य घरेलू हिंसा, उत्पीड़न और अन्य सामाजिक समस्याओं से जूझ रही महिलाओं को अपनी समस्या सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखने के लिए मंच उपलब्ध कराना था।
कार्यक्रम के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने घरेलू हिंसा, आर्थिक प्रताड़ना, पारिवारिक विवाद, संपत्ति से वंचित किए जाने जैसी अनेक समस्याओं को विस्तार से जिलाधिकारी के समक्ष रखा। जिलाधिकारी ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों महिला कल्याण, पुलिस, समाज कल्याण व अन्य अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आवश्यकतानुसार महिलाओं को निशुल्क विधिक परामर्श उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कोई भी महिला यदि हिंसा या उत्पीड़न का शिकार होती है तो उसे हर संभव कानूनी व आर्थिक सहायता त्वरित रूप से प्रदान की जाएगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पीड़िताओं के मामलों का निस्तारण समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से किया जाए साथ ही उनकी गोपनीयता और गरिमा का भी पूर्ण ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में आई विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं से संवाद किया। छात्राओं ने जिलाधिकारी से विशेष रूप से सिविल परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में सुझाव मांगें। जिलाधिकारी ने कहा कि अपना लक्ष्य अपनी रुचि के अनुसार निर्धारित करें। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी कन्हैया यादव, सीओ सदर जेपी त्रिपाठी व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें