दरअसल, महिला और पुरुष सिपाही की पदोन्नति की प्रक्रिया एक ही होती है और अब शासन से भी निर्धारित है कि जितनी भी भर्ती होगी, उसमें 20 फीसदी महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, इस वजह से आने वाले दिनों में इनकी संख्या फोर्स में बढ़नी है, जिसे देखते हुए इनसे भी काम लेने का फैसला लिया गया है।
इसे भी पढ़ें: नेपाल में जोरदार बारिश, फिर से उफनाएंगी घाघरा-राप्ती
इस जिले में हैं इतनी महिला सिपाही
गोरखपुर में 602
कुशीनगर में 317
देवरिया में 396
महराजगंज में 240
आईजी जोन जे.रविंद्र ने कहा कि महिला सिपाहियों को भी बीट पुलिस अधिकारी बनाने का आदेश दिया गया है। अब तक इनके पास कोई निर्धारित काम नहीं है। इस वजह से चाहकर भी यह काम नहीं कर पाती हैं। अब इनके पास जिम्मेदारी होगी तो यह अपना काम करेंगी। इनके काम की समीक्षा भी की जाएगी। अच्छा काम करने वालों को सम्मानित किया जाएगा तो शिकायतों पर कार्रवाई भी होगी।