शहर के एक मैरिज लान में नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में महिला आरक्षण बिल ‘नारी शक्ति वंदन’ पास कराकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। पूर्व की पार्टियां महिलाओं को केवल वोटबैंक की तरह इस्तेमाल करती थीं। मोदी ने कुप्रथाओं को बंद करने का कार्य किया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष सोमवार को शहर के एक मैरिज लान में आयोजित नारी शक्ति सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सभी लोगों ने 2019 में मोदी तथा 2017 और 22 में योगी को जीत का आशीर्वाद दिया था, उसी प्रकार 24 में मोदी को पुनः ऐतिहासिक मतों से जिताकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनवानी है।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा अमित गुप्ता, निर्मला द्विवेदी, कुमकुम सिंह, शकुंतला जायसवाल, ममता जायसवाल, वंदना सिंह, मीना श्रीवास्तव, रानी मिश्रा, सोनिका खरवार आदि महिलाएं मौजूद थीं।