संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सिखों के चौथे गुरु राम दास के प्रकाश पर्व को समर्पित विशेष कीर्तन दीवान सोमवार की शाम मोहद्दीपुर स्थित गुरुद्वारे में हुआ। दीवान की आरंभ रहरास साहिब पाठ से भाई रविंद्र सिंह ने किया। इसके बाद हजूरी रागी भाई रसपाल सिंह व मनप्रीत सिंह की ओर से गुरबाणी कीर्तन से साथ संगत निहाल की गई। दीवान की समाप्ति के बाद गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया। इस अवसर पर सरदार अमृतपाल सिंह, जयपाल सिंह, सरदार अरविंदर सिंह राजन, सरदार सुखमीत सिंह, सरदार हरविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।