प्रमिला की पहली शादी नगर थाना क्षेत्र के अगई भगाड़ से सटे लंगड़ी गांव में हुई थी। पति से अनबन के चलते यह रिश्ता अधिक दिनों तक नहीं निभा सकी। दूसरी शादी कोतवाली थाना क्षेत्र के भैसहिया बबलू पुत्र जैसराम के साथ हुई। पांच वर्ष पूर्व एक पुत्र अमन पैदा हुआ। इसके कुछ दिन बाद रिश्ते में खटास आने लगी। कुछ महीने बाद ही वह अपने पुत्र के साथ माता-पिता के पास मायके में आकर रहने लगी।
कोरोना का भी शक
प्रमिला की मां लाली के पांच दिन पहले जिला अस्पताल से इलाज कराकर लौटने की वजह से पुलिस कोरोना से संभावित मौत को लेकर भी इनपुट जुटाने में सक्रिय है। एसओ डीके सरोज के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।