गोरखपुर। रामगढ़ताल पुलिस ने शादी का झांसा देकर अगवा कर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गाजीपुर के खानपुर के नेवादा निवासी अमन सिंह के रूप में हुई है। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि बेलीपार क्षेत्र की रहने वाली युवती अपनी मां के साथ रामगढ़ताल थानाक्षेत्र में किराये पर कमरा लेकर रहती है। 22 अगस्त की शाम को घर से सामान लेने निकली युवती का पता नहीं चला। खोजबीन पर पता चला कि अमन सिंह शादी करने का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने अगवा करने का केस दर्ज किया तो आरोपी युवती को छोड़कर फरार हो गया। युवती ने बताया कि उसने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। ब्यूरो