फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित: पिता की हत्या की कोशिश

Fri, 01 Sep 2023 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
बड़हलगंज में पिता के हत्या की को​शिश के आरोप में गिरफ्तार बेटा व उसका मौसेरा भाई।
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन




जमीन बेचने से नाराज बेटे ने मौसेरे भाई के साथ की पिता की हत्या की कोशिश



किसी तरह से बचकर पिता पहुंचा चौकीदार के पास, दर्ज कराया केस, दोनों आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ निवासी हीरालाल साहनी के साथ बड़हलगंज इलाके में हुई घटना



अमर उजाला ब्यूरो



चिल्लूपार (गोरखपुर)। बड़हलगंज इलाके के बैरियाखास गांव के पास जमीन बेचने से नाराज बेटे ने मौसेरे भाई के साथ मिलकर पिता हीरालाल साहनी (49) की हत्या की कोशिश की। आरोप है कि दोनों गला रेतकर पिता की हत्या करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन वह किसी तरह से बचकर चौकीदार हरिवंश यादव के घर पहुंच गया। हरिवंश यादव की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी बेटे और उसके मौसेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।



आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया। आरोपी बेटा विशाल साहनी आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र के भैसाड़े गांव और उसका मौसेरा भाई संदीप बड़हलगंज के मैभरा गांव का निवासी है।
विज्ञापन




पुलिस के मुताबिक, घायल हीरालाल साहनी मुंबई में रहता था। कुछ दिनों पहले गांव आया था। वह नशे का आदी है और जमीन बेचने की फिराक में था। इस बात से विशाल काफी नाराज था। विशाल ने मौसेरे भाई संदीप के साथ हत्या की साजिश रची और मंगलवार की रात में पिता को शराब पिलाने के बहाने पास के बड़हलगंज इलाके के बैरियाखास गांव के पास ले आया। वहां पर चाकू से उसका गला रेतकर हत्या की कोशिश की गई, लेकिन किसी तरह से बचकर हीरालाल गांव के राजी टोला में भागकर चौकीदार हरिवंश के घर पहुंच गया।



चौकीदार ने घायल को मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेजा। दिनभर तहरीर का इंतजार करने के बाद बुधवार की शाम में चौकीदार ने थाने में इसकी लिखित सूचना दी थी। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन




वर्जन



तहरीर के आधार पर पुलिस ने बेटे और उसके मौसेरे भाई पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



-अरुण कुमार सिंह, एसपी साउथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें