फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: झपट्टा मारकर महिला का पर्स छीना, 24 घंटे में दोनों आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर। एम्स थाना क्षेत्र के माड़ापार में गोरखपुर-कुशीनगर मार्ग पर रविवार देर रात बाइक सवार दो युवकों ने महिला से झपट्टा मारकर पर्स छीन लिया। घटना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को कुसम्ही बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार उनके पास से पर्स, मोबाइल और 2,100 रुपये मिले हैं।
विज्ञापन

पिपराइच थाना क्षेत्र के बसडीला रौसड़ निवासी दीपक गुप्ता रविवार रात पत्नी के साथ गोरखपुर से घर लौट रहे थे। रात करीब 12:20 बजे माड़ापार के पास बाइक सवार दो युवकों ने उनकी पत्नी के हाथ से पर्स झपट लिया और भाग निकले। इसमें नकदी और मोबाइल रखा था। सूचना मिलते ही एसओ एम्स महेंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें संदिग्धों की पहचान होने के बाद उनकी तलाश शुरू की गई। सोमवार दोपहर बाद दोनों को कुसम्ही बाजार कस्बे के पास पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पिपराइच थाना क्षेत्र के मौलाखोर निवासी पवन कुमार (19) और मोगलपुरा निवासी आकाश कुमार के रूप में हुई है। थानाप्रभारी महेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों आरोपियों को दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें