फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दीवार गिराने के विरोध पर महिला को धमकी, पांच पर प्राथमिकी

Fri, 18 Sep 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा। फुलवरिया गांव में दीवार गिराने का विरोध करने पर महिला को गाली देते हुए मारपीट के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़ित कौशल्या की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कौशल्या के आरोपों के अनुसार उनके पट्टीदार जयश्री पहलवान, जगदीश, गब्बू, आयुष और आलोक ने दीवार गिरा दी। विरोध करने पर आरोपित लाठी-डंडा लेकर मारने के लिए दौड़े और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें