फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: उपचार कराने आई महिला छात्रसंघ चौराहे से लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
- बिहार के छपरा से आई थी महिला, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। छपरा (बिहार) से इलाज कराने गोरखपुर आई एक महिला छात्रसंघ चौराहे से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने कैंट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, छपरा जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुड़ारपट्टी गांव निवासी कांती देवी पत्नी धर्मेंद्र शाह नौ जनवरी की सुबह अपने भतीजे मुन्ना शाह के साथ गोरखपुर पहुंची थीं। उन्हें छात्रसंघ चौराहे के पास स्थित एक अस्पताल में उपचार कराना था। परिजनों के मुताबिक, अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर को दिखाने से पहले ही कांती देवी अपने भतीजे से बिछड़ गईं। काफी खोजबीन के बावजूद कहीं पता नहीं चल सका। मोबाइल फोन पर भी उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन फोन बंद या नेटवर्क से बाहर मिला। इसके बाद परिजन चिंतित हो गए और कैंट थाने पहुंचकर मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कैंट संजय सिंह ने बताया कि महिला की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। अस्पताल परिसर और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि महिला की आखिरी लोकेशन का पता लगाया जा सके। साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें