फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बाइक की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर-इटवा मार्ग पर शनिवार दोपहर दो बजे के करीब एक प्रिंटिंग प्रेस के सामने सड़क की पटरी पर पैदल जा रही अज्ञात महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गिर गई और अचेत हो गई। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने चौकी पुलिस को सूचना देकर महिला को पीएचसी भिजवाया। पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली। इटवा सीएचसी के डाॅ. सुनील कुमार ने बताया कि महिला का नाम व पता मालूम नहीं चल पाया है। इसे जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। चौकी प्रभारी वशिष्ठ नारायण श्रीवास्तव ने बताया कि महिला को अचेत अवस्था में सीएचसी इटवा भिजवाया गया है। उसके साथ बाइक चालक भी गया है। महिला कहां की है यह पता किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें