फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औराताल। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के कैथवलिया, बिलवट, संगवार, तकियवा, कौनकटी, औराताल, टिकरिया, परसा, कुड़ी सहित क्षेत्र के सभी गांवों में रक्षाबंधन शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर कोनकटी, औराताल, मलंग, परसा और रामवृक्ष चौराहा आदि स्थानों पर रक्षा सूत्र खरीदने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। लोगों को जगह-जगह जाम की भी स्थिति का सामना करना पड़ा। राखी खरीदते समय सभी बहनों के चेहरे पर खुशियां साफ झलक रही थी। कैथवलिया की पार्वती परानपुर की सरिता ने कहा कि मुझे बस्ती राखी बांधने जाना है। सरकार ने बस यात्रा फ्री कर दी है। इसलिए आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं है। सरकारी बस न मिलने से बहुत से लोग टैक्सी आदि प्राइवेट साधनों की प्रतीक्षा करते भी दिखे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें