फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महिला से दुष्कर्म, शोर मचाने पर गांव वालों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला इलाके में हुई घटना, केस दर्ज कर पुलिस कर रही कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोला (गोरखपुर)। इलाके के एक गांव में शुक्रवार की रात घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि शोर मचाने पर आरोपी भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने पीड़िता के पति की तहरीर पर आरोपी पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने, धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, पति शुक्रवार की रात में अपने बहन के घर गया था। रात में बांसगांव थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी हरिराम यादव अपने दो अज्ञात साथियों के साथ घर पर आया और पत्नी का मुंह दबाकर दुष्कर्म करने लगा। पत्नी के शोर मचाने पर वह भाग चला, लेकिन गांववालों ने उसे दौड़ाकर बाइक सहित पकड़ लिया। उसके साथ आए लोग भागने में सफल हो गए। रात में पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देकर ग्रामीणों ने आरोपी को बाइक सहित सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति का आरोप है कि युवक हमारी पत्नी की कुछ अश्लील तस्वीरें बनाया है, जो उसके पास है। उसी को वायरल करने की धमकी देकर पत्नी को ब्लैकमेल करता था। एसपी साउथ जितेंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें