फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: गोरखपुर में संपत्ति के विवाद में महिला की हत्या, गांव में मचा हड़कंप

Tue, 31 May 2022 06:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

परिवार में काफी दिनों से विवाद चल रहा था। उनकी एक बेटी मैना देवी की शादी शहर के रुस्तमपुर इलाके में हुई थी। उसी बेटी ने रजवंती से 8 डिसमिल जमीन बैनामा करा लिया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के रामगढ़ उर्फ रजही गांव में संपत्ति के विवाद में मंगलवार को 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। आशंका है कि गला दबाकर हत्या की गई है जो कि गले पर दबाए जाने के निशान मिले हैं। वही शरीर पर कई जगह चाकू के चोट के निशान भी दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


घटना की सूचना पर एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किए हैं। पुलिस ने घर से ही चाकू भी बरामद कर लिया है। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ उर्फ रजही निवासी रजवंती देवी (65) पत्नी फल्ली निषाद रोज की तरह सोमवार की रात भी खाना खाने के बाद घर में सोने चली गई। मंगलवार की सुबह जब बहू सोकर उठी तो देखा की रजवंती बरामदे में अपने बिस्तर पर ही पड़ी हैं। उन की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

नाती और बहू ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को गला दबाए जाने के निशान भी मिले हैं। साथ ही हाथ पर चाकू के वार का गहरा जख्म भी है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने लिए हैं ताकि जांच को आगे बढ़ाया जा सके। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दो बच्चों की हो चुकी है मौत

गांव में राजवंती परिवार के साथ रहती थी। उनकी 5 बेटिंयां और दो बेटा थे। जिनमें एक बेटा रमेश और उसकी पत्नी रीता की करीब एक साल पहले बिजली करंट से मौत हो चुकी है। जबकि, दूसरे जवाहर की भी मौत हो चुकी है। घर में राजवंती और उनके पति पल्ली के अलावा उनकी बहू तारा देवी, नाती राजू, राजकुमार और नातीन संजू रहते हैं।

रजवंती के पास करीब एक बिगहा जमीन है। जिसे लेकर परिवार में काफी दिनों से विवाद चल रहा था। उनकी एक बेटी मैना देवी की शादी शहर के रुस्तमपुर इलाके में हुई थी। उसी बेटी ने रजवंती से 8 डिसमिल जमीन बैनामा करा लिया था। इसी बात को लेकर बहू और बेटियों से अक्सर लड़ाई होती रहती थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें