फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Bihar: महिला की सिवान में गला दबाकर हत्या, जांच में जुटी बिहार पुलिस

Mon, 18 Jul 2022 11:11 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

भैरापुर निवासी भागीरथी की बेटी सिंधू की शादी घरवालों ने आठ साल पहले सिवान में की थी। चार साल साथ रहने के बाद सिंधू ने पति और बच्चों को छोड़ दिया था। फिर एक युवक से दोस्ती हो गई। मगर, घरवालों के विरोध की वजह से उसने शादी नहीं की थी।
विज्ञापन
मृतक सिंधू। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के कैंट इलाके के भैरोपुर निवासी सिंधू पासवान (29) की सिवान (बिहार) में गला दबाकर हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि के बाद रविवार को सिवान पुलिस गोरखपुर स्थित उसके घर आई और मां-भाई को साथ लेकर चली गई। आशंका है कि जिस युवक से उसने दूसरी शादी की थी, उसने ही हत्या की है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भैरापुर निवासी भागीरथी की बेटी सिंधू की शादी घरवालों ने आठ साल पहले सिवान में की थी। चार साल साथ रहने के बाद सिंधू ने पति और बच्चों को छोड़ दिया था। फिर एक युवक से दोस्ती हो गई। मगर, घरवालों के विरोध की वजह से उसने शादी नहीं की थी।

एक तीसरे युवक से उसने मंदिर में शादी कर ली और सिवान में उसके साथ रहने लगी। शनिवार को घर के बिस्तर पर ही सिंधू की लाश मिली। पोस्टमार्टम में पुष्टि हुई कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन


इसके बाद तहरीर के लिए सिवान पुलिस कैंट की इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी पुलिस के साथ सिंधू के घर पहुंची। एक दरोगा और तीन सिपाही उसकी मां और भाई को साथ ले गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें