कैंपियरगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गेरूई निवासी राजमन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। महिला के अनुसार, रात करीब 10:30 बजे वह घर पर गेहूं धो रही थीं, तभी आरोपी उन्हें जबरन खींचकर पास के पंचायत भवन ले गया और छेड़खानी की। विरोध करने पर मारपीट की, जिससे हाथ में चोट आई। शोर सुनकर परिजन पहुंचे तो आरोपी भाग गया। थाना प्रभारी प्रभुदयाल सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।