फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: शादी का झांसा देकर भाभी से दुष्कर्म करता रहा देवर, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 08 Apr 2021 07:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
विज्ञापन
UP Police - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के एक गांव की 30 वर्षीय महिला ने देवर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महिला के पति की छह वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। महिला के दो बच्चे हैं। पुलिस को दी गई तहरीर में उसने बताया कि पति की मौत के बाद सास, ससुर व ममिया ससुर ने देवर से शादी कराने का वादा किया था।

छह वर्ष तक देवर उसका यौन शोषण करता रहा। जब शादी के लिए जिद करने लगी तो ससुर, सास और ममिया ससुर ने मार पीटकर उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देते हुए घर से भगा दिया। महिला ने बुधवार रात गुलरिहा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने देवर पर दुष्कर्म अन्य आरोपितों पर मारपीट, धमकी देने की धारा में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार, जेल भेजा गया
गुलरिहा इलाके के एक गांव की 25 वर्षीय युवती ने गांव के युवक पर शादी का झांसा देकर तीन वर्षों से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी शिव कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें