फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: शादी की तैयारी में जुटा था पूरा परिवार, सड़क हादसे में चली गई बहू की जान

Wed, 27 May 2020 04:24 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।

सार

  • 14 जून को घर में तय है शादी
  • बहू की मौत से खुशियों की जगह घर में छा गया मातम का माहौल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के धनघटा- खलीलाबाद मार्ग पर घोरखल के पास बुधवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर पीछे बैठी पत्नी की मौत हो गई,जबकि बाइक चला रहे पति घायल हो गए।

विज्ञापन


 हादसे के बाद मुखलिसपुर की तरफ ट्रक लेकर चालक भाग निकला। घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए और सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों ने घायल पति को जिला अस्पताल भेजवाया।

कोतवाली क्षेत्र के तेनुआ माफी गांव निवासी 32 वर्षीय नागेश्वर प्रसाद ओझा बुधवार को अपनी 28 वर्षीय पत्नी संध्या ओझा के साथ बाइक से खलीलाबाद बाजार करने गए थे। उनके छोटे भाई पन्ने लाल ओझा की 14 जून को शादी होनी तय है। भाई की शादी के लिए बाजार से सामान खरीद कर दंपती वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


अभी लोग धनघटा- खलीलाबाद मार्ग पर घोरखल के पास पहुंचे ही थे। उसी दौरान सामने से तेज गति के ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में घटना स्थल पर ही पत्नी संध्या की मौत हो गई। जबकि पति नागेश्वर प्रसाद ओझा घायल हो गए।

विज्ञापन

तेज रफ्तार ने ली जान

घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मुखलिसपुर की ओर भाग निकला। बाद में मौके पर आस-पास के लोग जुट गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल पति को जिला अस्पताल भेजवाया।

पीड़ित पिता राम नारायण ओझा ने बताया कि चालक ने लापरवाही पूर्वक तेज गति से ट्रक चलाते हुए बाइक सवार बेटे- बहू को टक्कर मार दिया। जिसमें बहू संध्या की मौके पर मौत हो गई और बेटा घायल हो गया।

गांव के अजय ओझा ने बताया कि घायल नागेश्वर ओझा की सूरत में दुकान है। वह छह महीने पहले गांव आए थे। छोटे भाई की शादी की तैयारी में घर वाले जुटे थे। हादसे में बहू की मौत से घर में खुशी की जगह मातम का माहौल कायम हो गया। कोतवाल गौरव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीड़ित राम नारायण ओझा की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें