फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने एंबुलेंस में बच्ची को जन्म दिया, जच्चा और बच्चा स्वस्थ

Thu, 27 Aug 2020 04:59 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
महिला ने एंबुलेंस में बच्ची को जन्म दिया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

महराजगंज के बृजमनगंज क्षेत्र के निधानपुर निवासी गर्भवती ने अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही 108 नंबर वाली एंबुलेंस में बच्ची को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा स्वस्थ हैं। सीएचसी बृजमनगंज में जांच के बाद दोनों को घर भेज दिया गया।

विज्ञापन


एएलएस एंबुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर नौमीनाथ यादव ने बताया कि बृजमनगंज क्षेत्र स्थित निधानपुर निवासी 26 वर्षीय महिला को बृहस्पतिवार की भोर में प्रसव पीड़ा हुई। उसके बाद परिवार के सदस्य ने एंबुलेंस सेवा के लिए 108 नंबर पर कॉल की।

करीब 20 मिनट बाद सुबह चार बजे एंबुलेंस सीएचसी बृजमनगंज से निधानपुर गांव में पहुंची। वहां से अस्पताल लाते समय भगवानपुर गांव के आगे महिला की पीड़ा खासा बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस में तैनात ईएमटी ज्ञानचंद्र और पायलट वीरेंद्र शर्मा ने पीड़ित महिला की देखभाल की। महिला ने स्वस्थ बेटी को जन्म दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें