फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हुमायूंपुर में अचेत मिली महिला, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखनाथ थाना क्षेत्र में हुमायूंपुर में एक पुराने आरा मशीन के पास झाड़ियों में बुधवार की देर रात एक महिला अचेत हाल मिली है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टर हालत गंभीर बताकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिए, वहां महिला का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, गोरखनाथ ओवरब्रिज से कुछ दूरी पर एक आरा मशीन हैं। उसके अगल-बगल सुनसान जगह है। जहां बरसात में झाड़ियां उग आई हैं। बुधवार की देर रात वहां किसी महिला के अचेत होने की सूचना मोहल्ले के लोगों ने डॉयल 112 पर दी। मोहल्ले वालों ने किसी अनहोनी की आशंका जताई। सूचना पाकर गोरखनाथ पुलिस पहुंची। अज्ञात महिला को जिला अस्पताल ले गई। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां उसका उपचार चल रहा है। बताया जाता है कि महिला को नशे की लत है। इसलिए अधिक नशे में होने से वह अचेत होकर गिर गई थी। उसी समय उधर से कुछ लोग गुजरे थे। इसलिए लोगों ने किसी घटना की आशंका में पुलिस को सूचना दे दी। महिला को अस्पताल पहुंचाने के बाद भी रात में पुलिस सक्रिय रही। बृहस्पतिवार की दोपहर भी पुलिसकर्मी उस इलाके में नजर आए। पुलिस का कहना है कि नशेड़ियों और अराजकत्वों पर लगाम कसने के लिए पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें