फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्कूटी से सड़क पर गिरी महिला, ट्रैक्टर का पहिया चढ़ने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजघाट थाना क्षेत्र का मामला, जल निगम के पानी का टैंकर लेकर जा रहे ट्रैक्टर से हादसा
विज्ञापन

गोरखपुर। राजघाट थाना क्षेत्र के अलहदादपुर में हुए सड़क हादसे में महिला सुमन शाही (58) की जान चली गई। स्कूटी फिसलने से सड़क पर गिरी महिला को पीछे से आ रहे जल निगम के ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर लेकर चालक भाग निकला। राजघाट थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गगहा क्षेत्र के रियाव गांव निवासी श्रवण शाही राप्तीनगर में परिवार के साथ रहते हैं। वह पांच अप्रैल को अपनी मां सुमन शाही के साथ स्कूटी से तारामंडल स्थित ननिहाल गए थे। शाम करीब 4:30 बजे घर लौटते समय अलहदादपुर चौराहे के पास अचानक स्कूटी फिसल गई, जिससे सुमन शाही सड़क पर गिर पड़ीं। इसी दौरान पीछे से जल निगम का पानी का टैंकर लेकर आ रहे ट्रैक्टर का पहिया महिला के ऊपर चढ़ गया। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्रवण की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें