खोराबार। बृहस्पतिवार रात कीटनाशक खाने से ममता (26) की हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार ममता झंगहा थाना क्षेत्र के अमहिया भैसहिया में मायके में रह रही थी। परिजनों के अनुसार, उसकी शादी क्षेत्र की ग्राम सभा रानापार निवासी मुकेश विश्वकर्मा से दो वर्ष पूर्व हुई थी। पति बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। इस समय वह घर पर ही हैं। संवाद