फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

Sat, 09 May 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झंगहा। थाना क्षेत्र के मोतीराम अड्डा चौराहे पर शुक्रवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के असनहर निवासी देवेंद्र शर्मा पत्नी चंद्रावती देवी (45) को बाइक से लेकर गोरखपुर से अपने घर गौरीबाजार जा रहे थे। इसी दौरान मोतीराम अड्डा चौराहे के पास बगल से गुजर रहे ट्रक की चपेट में आने से दोनों बाइक से गिर पड़े। हादसे में चंद्रावती देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि देवेंद्र शर्मा घायल हो गए। चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें