फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown 3.0: गोंडा से घर जाने के लिए निकली महिला, रास्ते में ही हो गई मौत

Sat, 16 May 2020 07:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

- साथी मजदूरों के साथ बिहार स्थित अपने घर लौट रही थी महिला
- शव वाहन से घर भिजवाई गई लाश, बाकी साथियों के लिए भी वाहन का इंतजाम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव के सात लोगों के साथ वह गोंडा से घर आने के लिए निकली थी मगर गीडा तक पहुंचते-पहुंचते रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना से पहुंचे प्रशासनिक अफसरों ने महिला के शव को वाहन से भिजवाया, साथ ही उसके साथ जा रहे साथियों के जाने का इंतजाम भी किया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मुन्नी पत्नी रामबली गोंडा में मजदूरी करती थी। वह बिहार के चंपारण की रहने वाली थी। उसके साथ ही राधा देवी, सरवन, सुमन, पुष्पराज, पति रामबली, श्रीकांत कुमार, किशोर महतो भी काम करते थे।

कोरोना महामारी के बीच अब ना काम बचा था और ना खाने को कुछ था। इसी वजह से सभी ने गांव जाने का फैसला किया और चंदा जुटाकर एक ट्रक पर सवार हो गए। अभी गीडा इलाके के बोक्टा के पास पहुंचे थे कि अचानक मुन्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन


साथ में मौजूद लोगों ने प्रशासन को सूचना दी जिसके बाद जांच करके लाश को शव वाहन से और अन्य लोगों को दूसरे साधन से भेजा गया है। इस संबंध में तहसीलदार सहजनवां लालजी विश्वकर्मा  ने बताया कि सभी को घर भिजवाया गया है और उनके घरवालों को सूचित भी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें