फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: बाल सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आई महिला, मौत

Thu, 13 Aug 2020 07:00 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

महराजगंज सदर कोतवाली क्षेत्र के नेतासुरूहुरवा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे एक महिला करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की हालत बिगड़ते देख परिजनों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


नेतासुरूहुरवा निवासी प्रमोद पटेल ने बताया कि उनकी पत्नी कृष्णावती (32) बृहस्पतिवार की सुबह स्नान कर पूजा अर्चना की। उसके बाद वह अपने बालों को सुखाने के लिए घर में लगे स्टैंड फैन को लगाकर अपनी ओर घुमाने लगी। इसी बीच अचानक पंखे में करंट उतर गया और वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां मौत हो गई। कृष्णा (7) व सत्यम (4) का रो रो कर बुरा हाल है।

सदर कोतवाल अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। मौके पर पुलिस टीम पहुंची थी। लेकिन परिजनों ने महिला के शव का  पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। जिससे ग्राम प्रधान सहित अन्य लोगों की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर परिजनों को सौप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें