फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: देवरिया स्टेशन पर नहीं उतर पाई महिला, गोरखपुर से गई घर

विज्ञापन
विज्ञापन
-आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन में सवार महिला भीड़ के चलते स्टेशन पर नहीं उतर पाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। आम्रपाली एक्सप्रेस से आ रही महिला को देवरिया स्टेशन पर उतरना था, लेकिन भीड़ के चलते वह उतर नहीं पाई। गोरखपुर स्टेशन पर उतारकर महिला को घरवालों को सौंपा गया। इसके अलावा आरपीएफ ने कई यात्रियों को छूटा हुआ सामान भी उपलब्ध कराया।
विज्ञापन


रेलवे की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को एक महिला ट्रेन से उतर नहीं पा रही थी। उसने मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, लखनऊ को सूचना दी। आरपीएफ ने गोरखपुर जंक्शन पर इस 52 वर्षीय महिला यात्री को स्टेशन पर उतारा। इसकी सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए और महिला को साथ ले गए। आरपीएफ ने देवरिया सदर स्टेशन पर यात्री का छूटा एक बैग उसे सुपुर्द किया। इसके अलावा गोरखपुर स्टेशन के पास बेहोश मिले एक यात्री का रेलवे की मेडिकल टीम से इलाज कराया गया। बाद में इसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें