फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आंवला वृक्ष के नीचे भोजन कर मुख्यमंत्री ने किया एकादशी व्रत का पारण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आंवला वृक्ष के नीचे भोजन कर मुख्यमंत्री ने किया एकादशी व्रत का पारण
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार दोपहर बाद गोरखनाथ मंदिर परिसर में आंवले के पेड़ के नीचे भोजन ग्रहण कर एकादशी व्रत का पारण किया। मुख्यमंत्री कार्तिक शुक्ल एकादशी (देव उठनी एकादशी) पर बृहस्पतिवार को व्रत पर थे। द्वादशी को उन्होंने पंरपरागत रूप से आंवले के पेड़ के नीचे भोजन किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सांसद रवि किशन शुक्ल, मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष, पूर्व कुलपति प्रो. यूपी सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह समेत मंदिर परिवार के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने मठ के कार्यालय के सामने बने बगीचे में आंवले के पेड़ के नीचे भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें