फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में महिला ने एंबुलेंस में बच्चे को दिया जन्म, मां-बच्चा दोनों स्वस्थ्य

Sat, 07 Nov 2020 07:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सफलता पूर्वक किया गया प्रसव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर गर्भवती को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरदार नगर लेकर जा रहे 108 एंबुलेंस में दर्द होने पर कड़जहां गांव के पास प्रसव कराना पड़ा। ईएमटी और पायलट ने सूझबूझ से सुरक्षित प्रसव कराया।

विज्ञापन


प्रसव के बाद मां और बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ्य है। दोनों को सरदारग नगर पीएचसी पर भर्ती भी करा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक सरदारनगर के मलमलीया गांव से शुक्रवार की रात नौ बजकर 45 मिनट पर सूचना मिली कि गर्भवती कुसुम को इमरजेंसी में सरदारनगर पीएचसी पहुंचाना है।

सूचना मिलते ही पिपराइच के सिघोरियां के पास से पायलट रविंद्र सिंह और ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीनिशयन) एंबुलेंस लेकर निकल गए। कुछ देर बाद वह मौके पर पहुंचे और कुसुम को लेकर सरदारनगर रवाना हो गए। रास्ते में अचानक तेज दर्द होने लगा।
विज्ञापन


इस पर ईएमटी ने समझदारी दिखाते हुए एंबुलेंस को कड़जहां गांव के पास सड़क के किनारे लगवा दिया। दर्द को देखते हुए 10 बजकर 28 मिनट पर सुरक्षित प्रसव कराया।

प्रसव के बाद मां और बच्चे को तत्काल सरदारनगर पीएचसी ले गए। जहां पर डॉक्टरों की टीम ने देखते हुए दोनों के स्वस्थ्य होने की बात बताई। इस पर परिजनों ने ईएमटी और पायलट के प्रति आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें