फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आधी रात दरवाजा खुलवाकर महिला पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- खोराबार इलाके में हुई घटना, घंटी बजाने पर महिला ने खोला था दरवाजा
- जमीन के विवाद में वारदात की आशंका, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
खोराबार (गोरखपुर)। खोराबार थाना क्षेत्र के बसडीला में रविवार की आधी रात करीब 12 बजे दरवाजा खुलवाकर महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। गर्दन पर गहरा घाव होने की वजह से महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला आरोपी को पहचान नहीं पाई है। उसने जमीन के विवाद में पड़ोसी पर वारदात करने की आशंका जताई है। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, खोराबार के बसडीला निवासी मनीष सिंह की पत्नी रंभा सिंह (38) परिवार के साथ रविवार की रात में घर में सोई थी। रात करीब 12 बजे किसी ने उनके दरवाजे पर लगे डोर बेल को बजाया। रंभा सिंह जैसे ही दरवाजा खोली सामने से आए बदमाश ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनके गले व बांह पर गंभीर चोटें आई हैं। हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गया और रंभा सिंह जमीन पर गिरकर तड़पने लगी। शोर सुनकर घरवाले बाहर आ गए और फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया। घरवालों ने आशंका जाहिर की है कि पड़ोस की एक जमीन को लेकर उनका विवाद चल रहा है, उसी विवाद में हमला किया गया होगा। ट्रेनी सीओ अनुराग सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द आरोपी की गिरफ्तारी कर घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें