फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रेलकर्मी की हत्या का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
- पत्नी शादिया और उसके प्रेमी को पहले ही जेल भेज चुकी है पुलिस, एक अन्य आरोपी की तलाश
विज्ञापन

- घर में ही रेलकर्मी की तलवार से गला काटकर की गई थी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखनाथ इलाके के दिग्विजयनगर में रेलकर्मी अफरोज की तलवार से गला काटकर हत्या करने के तीसरे आरोपी इरशाद उर्फ दिलशाद को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। घटना में शामिल चौथे आरोपी इरफान की तलाश में पुलिस टीम लगी है। सोमवार को इरशाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, 24 मई 2023 की रात गोरखनाथ के दिग्विजय नगर में घर के अंदर रेलकर्मी अफरोज अंसारी का गला काटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्या का पर्दाफाश करते हुए पत्नी शादिया और उसके प्रेमी अभिषेक को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गई तलवार, म्यान व चाकू बरामद किया था। रेलकर्मी अफरोज ने कोडियहवा मोड़ निवासी शादिया से कोर्ट मैरिज किया था। 2012 से दोनों गोरखनाथ स्थित मकान में रहते थे। कुछ महीनों से दोनों के संबंध खराब हुए। शादिया को अपने पति के चरित्र पर शक हुआ। वह उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाने लगी। चुकी अफरोज ने मकान शादिया के नाम लिख दिया था। इस लिए उसने कई बार अफरोज की जान लेने की असफल कोशिश की। इस बीच उस मकान में जेई मेंस परीक्षा पास कर चुका अभिषेक किराए पर रहने आया। जिससे शादिया ने नजदीकी बढ़ा ली। उसे प्रेमजाल में फंसाकर पति से मुक्ति दिलाने की बात की, जिसपर अभिषेक तैयार हो गया और फिर अपने दोस्तों के साथ मिलकर अफरोज की हत्या कर दी। पुलिस ने फरार इरशाद को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें