फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद तो महिला ने थाने में ही खाया जहर, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद तो महिला ने थाने में ही खाया जहर, हालत गंभीर
विज्ञापन

पीपीगंज (गोरखपुर)। रिश्तेदारी के युवक से शादी कराने की फरियाद लेकर थाने पहुंची महिला के अचानक गिरने से हड़कंप मच गया। आरोप है कि पुलिस ने महिला की फरियाद नहीं सुनी तो महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। मुंह से झाग निकलता देख आननफानन पुलिस ने महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि महिला पहले से ही जहर खाकर आई थी। तबीयत बिगड़ने पर इस बात की जानकारी हुई।
जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज इलाके के एक गांव की रहने वाली महिला की शादी महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र के गोनहा में करीब सात साल पहले हुई थी। तीन साल पहले पति की मौत हो गई। इसके बाद वह दो छोटे बच्चों को लेकर मायके चली आई। यहां रिश्तेदारी में आने जाने के दौरान एक युवक से उसका प्रेम संबंध हो गया। रिश्तेदारी के ही युवक से प्रेम संबंध की वजह से घरवाले और रिश्तेदार शादी को तैयार नहीं हैं। महिला का आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक ने शारीरिक संबंध भी बनाए और अब इंकार कर रहा है। घरवालों से बात नहीं बनी तो शुक्रवार को फरियाद लेकर थाने पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस से उसने पूरी बात बताई। पुलिस ने रिश्तेदारी का हवाला देकर ज्यादा ध्यान नहीं दिया तो उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। तबीयत खराब होते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए और आननफानन उसे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में महिला का उपचार चल रहा है। सूत्रों की मानें तो पुलिस को थाना परिसर में स्थित मंदिर के पास से जहर की एक बोतल और कुछ गोलियां भी मिलीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला जब थाने आई थी तो उसकी हालत पहले से ही खराब थी। थाने आने से पहले ही उसने जहर खा लिया था। तबीयत बिगड़ती देख उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
- राजेंद्र मिश्रा, एसओ, पीपीगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें