गुलरिहा में महिला से मारपीट, केस दर्ज
गोरखपुर। गुलरिहा इलाके के एक गांव की महिला के साथ बीते तीन दिसंबर को मारपीट का मामला सामने आया है। वह घर के बरामदे में अचेत हाल में पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे भटहट अस्पताल भिजवाया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज फिर पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने महिला की मां के बयान व भाई की तहरीर पर चार दिसंबर को महिला के बुजुर्ग ससुर, सास, ननद व ननदोई के खिलाफ मारपीट में एनसीआर दर्ज किया है। गुलरिहा के इंस्पेक्टर रवि राय का कहना है कि मामला मारपीट का है। भाई की तहरीर पर केस दर्ज करके जांच की जा रही है।