फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पौने छह लाख के नकली नोट के साथ महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में एक महिला को पौने छह लाख के नकली नोट व 35 हजार नकद तथा मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीओ ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के कौड़ीराम निवासी अजयनाथ मिश्र ने सूचना दी कि एक महिला ने फेसबुक के माध्यम से दोस्ती कर शनिवार को मेंहदावल बाईपास के पास बुलाकर तीन लाख रुपये के बदले नकली नोट (बच्चों के खेलने वाले रुपये) पकड़ा दिए। महिला ने उन्हें उनके पुराने नोट के बदलने नए नोट की गड्डियां देने का झांसा दिया था। इसके बाद वह फरार हो गई।
दोपहर में झांसे में आकर वह तीन लाख रुपये लेकर पहुंचे थे। इसके बाद पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की। शनिवार दोपहर बाद महिला हाजरा खातून उर्फ हीना पुत्री हफीजुल्लाह को मेंहदावल बाईपास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान फतेहपुर, मानबेला, थाना चिलुआताल, गोरखपुर के रूप में हुई। उसके पास से पांच लाख 85 हजार 500 रुपये के नकली नोट, 35 हजार रुपये नकद व एक अदद मोबाइल फोन बरामद हुआ। महिला को न्यायालय रवाना कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें