फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तरकुलहा मंदिर से चेन चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Sat, 24 Jun 2023 05:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो चौरीचौरा।

सार

प्रभारी निरीक्षक चौरीचौरा सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दर्शन करने दौरान कुसुम देवी के गले से सोने की चेन एक महिला ने चुरा लिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। कुछ देर बाद मुखबिर की सूचना पर तरकुलहा मोड़ के पास से सुनीता को गिरफ्तार कर सोने की चेन बरामद कर ली गई।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थाना क्षेत्र स्थित तरकुलहा मंदिर में शुक्रवार की दोपहर में देवी दर्शन के दौरान महिला श्रद्धालु के गले से सोने की चेन चोरी करने वाली महिला पकड़ी गई। चौरीचौरा पुलिस ने केस दर्ज आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पकड़ी गई महिला की पहचान बड़हलगंज के अमहकपुर गांव निवासी सुनीता देवी पत्नी सूरज के रूप में हुई। कुशीनगर के हाटा कोतवाली के डाढा बुजुर्ग की रहने वाली कुसुम देवी पत्नी विनोद गुप्ता परिवार के साथ तरकुलहा देवी मंदिर में पूजा करने आई थीं।

प्रभारी निरीक्षक चौरीचौरा सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दर्शन करने दौरान कुसुम देवी के गले से सोने की चेन एक महिला ने चुरा लिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। कुछ देर बाद मुखबिर की सूचना पर तरकुलहा मोड़ के पास से सुनीता को गिरफ्तार कर सोने की चेन बरामद कर ली गई। बीते सोमवार को भी पुलिस ने तरकुलहा मंदिर से तीन महिला चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें