फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पति को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भटहट (गोरखपुर)। गुलरिहा क्षेत्र के जंगल मोहम्मद बरवां निवासी महेंद्र उर्फ मोनू को खुदकुशी के लिए उकसाने वाली महिला मोनिका को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। महेंद्र के पिता लालजी की तहरीर पर पुलिस आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


जंगल मोहम्मद बरवां निवासी लालजी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि उसके पुत्र महेंद्र उर्फ मोनू ने तीन वर्ष पहले मोनिका के साथ मन्दिर में शादी की थी। इसके बाद दोनों बाहर चले गए थे। कुछ महीने बाद मोनिका गांव वापस आने के बाद थाने में तहरीर देकर उनके और बेटे के विरुद्ध केस दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जमानत पर जब वह बाहर आये तो आरोपी महिला उनके बेटे को ब्लैकमेल करने लगी। कई बार रुपये की मांग की। नहीं देने पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगी।

खुदकुशी के पहले बनाया था वीडियो
केस में समझौता करने के लिए वह बेटे से 13 लाख रुपये की मांग कर रही थी। नहीं देने पर दोबारा केस में फंसाने का दबाव बना रही थी। इससे परेशान होकर उनके बेटे ने खुदकुशी कर ली। आरोप है कि महेंद्र ने खुदकुशी करने के पहले पूरे मामले का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया था। सीओ गोरखनाथ योगेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपित मोनिका को उसके ननिहाल से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें